*आगामी 30 जनवरी को पूर्णियां के रंगभूमि में लगेगा इंडिया गठबंधन का जमघट,राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता होंगे सामिल:प्रदेश अध्यक्ष*

0
IMG-20240125-WA0004
Spread the love

*आगामी 30 जनवरी को पूर्णियां के रंगभूमि में लगेगा इंडिया गठबंधन का जमघट,राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता होंगे सामिल:प्रदेश अध्यक्ष* बनमनखी(पूर्णियां):-बुधवार को बनमनखी के टीवीएस शोरूम के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी का एक आवश्यक बैठक किया गया. जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव उदय झा बाबा ने की. आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व पूर्णिया जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आगामी 30 जनवरी को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में इंडिया गठबंधन का जमघट होगा.जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे,कांग्रेस शाशित राज्य के सभी मुख्यमंत्री,मंत्री,विधायक एवं सांसद शामिल होंगे.उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को पूर्णियां में होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा.इस अवसर पर बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार यादव, ने कहा कि बनमनखी प्रखंड मिसाल कायम करेगा कोऑर्डिनेटर बिजेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार,उपाध्यक्ष श्यामा नंद सिंह,सेवादल के प्रदेश सचिव उदय झा बाबा, सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष ओवैस आलम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत झा, उपाध्यक्ष विमल मिश्रा, राजेंद्र झा महात्मा,, नीरज कुमार निराला, किशोर यादव, जीवन शाह, कांग्रेस नेता परमेश्वरी शाह,प्रदेश कोर्डिनेटर अर्जुन पासवान, शिव शंकर यादव,जिला महासचिव अनिल यादव, अजीत सिंह,जिला परिषद सदस्य रमन यादव के अलावा दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता व पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471