स्कॉर्पियो से ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 1.224 किग्रा नशीला पदार्थ बरामद
स्कॉर्पियो से ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 1.224 किग्रा नशीला पदार्थ बरामद
सच्चा भारत
बनमनखी (पूर्णिया)
अनुमंडल क्षेत्र के जानकीनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, नकदी व अन्य सामान बरामद किए गए हैं.प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि 11 अप्रैल की संध्या चकमा ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर की खेप सुपौल/पश्चिम बंगाल से जानकीनगर होते हुए मधेपुरा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया.टीम ने जानकीनगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो
को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 1.224 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 6850 रुपये नकद, सोने जैसे पदार्थ का गले का चेन, दो अंगूठी, एक बजरंगबली की चकती तथा दो मोबाइल बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया.पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन कुमार यादव उर्फ बंटी (जिला सुपौल) एवं रंधीर कुमार उर्फ बबलू (जिला मधेपुरा) शामिल हैं.एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। यह गिरोह पूर्णिया, मधेपुरा और सुपौल जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस कार्रवाई में बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में जानकीनगर थाना अध्यक्ष परीक्षित पासवान,चकमा ओपी प्रभारी विवेक कुमार,सिपाही आकाश साह,रमेश कुमार, अनिल कुमार के अलावा अन्य सशस्त्र बल शामिल थे.इधर पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में नशा कारोबार पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है. 
