पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई
बनमनखी पूर्णियां:-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बनमनखी द्वारा भारतीय जनसंघ के प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया.इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से मापा जाना चाहिए। उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र को मानव केंद्रित विकास की दिशा प्रदान की.वक्ताओं ने कहा कि समता, स्वावलंबन और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित उनके विचार आज भी राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पंडित जी के आदर्शों पर चलकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई जा सकती है.इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, राजु बहरदार, महेश पौदार, अभिरंजन ठाकुर, ब्रज मोहन सिंह, अशोक मुखिया, सुरज कुमार सिंह, नुनुलाल पासवान, राजा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
