बनमनखी अनुमंडल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया गया

0
IMG-20260123-WA0021
Spread the love

बनमनखी अनुमंडल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया गया बनमनखी अनुमंडल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की गयी. सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूजा समितियों ने भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया.इसके अलावे कई स्थानों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है.अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है.बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार निगरानी करते देखे गये.इधर नगर परिषद बनमनखी के बस स्टैंड,शिक्षा नगर,राजहाट,मिल पट्टी,पोखर महार, धीमा,न्यु वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल,मध्य विद्यालय बाल भारती, रिया पब्लिक स्कूल,संग्रीला स्कूल,टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल आदि स्थानों पर भव्य रूप से मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं.कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed