बनमनखी भाजपा कार्यालय में सुशील कुमार मोदी का 74 वां जयंती उल्लासपूर्वक मनाया गया

0
IMG-20260105-WA0018
Spread the love

बनमनखी भाजपा कार्यालय में सुशील कुमार मोदी का 74 वां जयंती उल्लासपूर्वक मनाया गयाबनमनखी प्रखंड के भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 74 वां जयंती पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षकाल से लेकर सत्ता शासनकाल तक के योगदानों को याद किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी.लाल बिहारी यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का न केवल ख्याल रखते थे, बल्कि उनके सुख-दुख में भी सहभागी बनते थे.भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता ने कहा कि सुशील कुमार मोदी अच्छे और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते थे.वहीं स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का सदस्य मानते थे और उनके लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहते थे। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करते थे.इस अवसर पर स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, लाल बिहारी यादव, अवधेश साह,अजय सिंह, विजय सिंह, दिलीप झा,मनोज गुप्ता, संतोष चौरसिया, नवनीत सिंह, राजेश रंजन यादव,गुंजन शर्मा, मंटू कुमार दास, नितिन जायसवाल, सुरेन्द्र साह,कंचन सिंह, सुशील कुमार निराला, वकील मंडल, सुबोध साह, ब्रजेश मिश्रा, पिंटू सिंह, अशोक मुखिया, संतोष चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed