*मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बनमनखी विधायक ने दही-चूड़ा समरस्ता भोज मिलन समारोह का आयोजन किया*
*मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बनमनखी विधायक ने दही-चूड़ा समरस्ता भोज मिलन समारोह का आयोजन किया* 
बनमनखी, (पूर्णिया), मकर संक्रांति के अवसर पर बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि के द्वारा बुधवार को अनंदी जानकी महिला काॅलेज में चूड़ा-दही समरस्ता भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सह कालेज का सचिव अवधेश साह के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, संगीत तथा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस भोज में भाजपा के जिला, प्रखंड, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित एनडीए के कार्यकर्ता एवं आम लोग ने भाग लिया। चूड़ा दही के इस भोज में न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक भागीदारी भी नजर आई।
भोज में बनमनखी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। अपनत्व का भाव लिए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि खाने का आग्रह कर रहे थे और स्वयं आगंतुकों को दही-चूड़ा परोस कर अपनी उदारता का परिचय दे रहे थे। विधायक ऋषि ने भोज में उपस्थित सभी अतिथियों,
राजनीतिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष के साथ मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दे रहे थे। बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री लेशी सिंह भी भोज में शरीक हुए और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा मकर संक्रांति एक समरस्ता का पर्व है, सभी लोग मिलजुल पर्व को मनाते हैं। वहीं विधायक ऋषि ने कहा कि चूड़ा, दही व तिलकुट का मिलन एक पर्व का हीं संकेत नहीं देता है,
बल्कि इससे सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। साथ हीं इस प्रकार के आयोजन से एक-एक कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासियों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक पर्व-त्यौहार के अवसर पर खुश रहे, उल्लासित रहे इन्हीं सब उद्देश्यों से वशीभूत होकर इस तरह का आयोजन किया गया है। मकर संक्रांति बिहार का पारंपरिक पर्व है। इससे आपसी सौहार्द्र और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस भोज को विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों ने मिल बैठकर खाएं हैं। मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन कुल मिलाकर मकर संक्रांति आस्था, अध्यात्म,
परम्परा और संस्कृति का प्रतीक है। मंच संचालक प्रेम किशोर कुंवर ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह,
आशीष कुमार बब्बू, मीनाक्षी सिन्हा, प्राचार्य महेंद्र राय, एसडीओ चन्द्रकिशोर सिंह, डीसीएलआर रंजना भारती, एसडीपीओ सुबोध कुमार, सीओ अजय कुमार रंजन, आरओ बालकृष्ण भारद्वाज, थानाध्यक्ष संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह, संतोष चौरसिया, भाजपा नेता अजय सिंह, अवधेश साह, मुखिया बुल्ला सिंह, नितिन जयसवाल, अमितेश सिंह,
जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल, मंगल सिंह,दिलीप झा,सानू सिंह, पियूष कुमार, प्रदीप मेहता, आदि मौजूद थे। वहीं संगीत कार्यक्रम में मेडल जीतने वाली प्रमुख छात्राएं काजल कुमारी, रोजी कुमारी, खुशबू कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिमझिम कुमारी, रिया कुमारी,
ब्यूटी कुमारी, डोली कुमारी, जिया कुमारी, निधि कुमारी, जुली कुमारी, श्वेता कुमारी आदि प्रमुख हैं। वहीं संगीत से बीपीएससी परीक्षा प्रियांजलि उर्फ काजल पास की है। कार्यक्रम में शिक्षिका अर्पणा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा। सभी आगंतुक और मुख्य लोगों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
