*बनमनखी पुलिस ने 12.4 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार,भेजे गए जेल*
*बनमनखी पुलिस ने 12.4 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार,भेजे गए जेल*
बनमनखी(पूर्णियां):-शनिवार को बनमनखी थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मवेशी हाट,बनमनखी में छापेमारी कर कुल 12.4 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में पूर्णियां भेज दिया गया है.इस सबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों द्वारा पुलिस को गुप्त सूचना दिया गया कि कुछ युवक विभिन्न जगहों पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ(स्मैक) की डिलिवरी देने जा रहा है.सूचना के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तीन अलग अलग ठिकानों पर एक साथ छापामारी के लिए टीम गठित किया गया.गठित टीम ने एक साथ राजहाट वार्ड संख्या-14,विशनपुर वार्ड संख्या-16 एवं काझी ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या-6 में छापेमारी कर तीन स्मेक तस्कर क्रमशः नवीन कुमार पिता नरेश गोस्वामी,आफताब पिता-मो० सदरुल एवं राहुल झा पिता विमल झा को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो तस्कर के पास से 12.4 ग्राम स्मैक,दो मोबाइल फोन,205 रुपये नगद एवं एक सेट इयर बड बरामद किया गया.साथ हीं तीनो तस्कर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत बनमनखी थाना मव कांड अंकित कर न्यायायिक हिरासत में पूर्णियां भेज दिया गया.
