बनमनखी में लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

0
20260420_165028
Spread the love

बनमनखी में लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

पुल के पास बना रहे थे योजना, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

बनमनखी पूर्णियां
बनमनखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की एक साजिश को विफल कर दिया.इस दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार, रविवार 19 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि बर्फ फेक्ट्री से मखनाहा जाने वाली सड़क पर पुल के पास कुछ युवक मोटरसाइकिल के साथ बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रितम के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की.पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाश भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए.गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई.पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी पूर्व में सदर थाना और मंरगा थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं. फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.गिरफ्तार आरोपियों में मन्नान 23 वर्ष मखनाह अंसारी टोला बनमनखी, जावेद आलम 22 वर्ष मिल्की तमीज टोला बनमनखी,इश्तियाक 23 वर्ष रामपुर के नगर,मोहम्मद और कल्लू धरहरा अंसारी टोला बनमनखी शामिल हैं. अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है.इस कार्रवाई में बनमनखी थाना पुलिस, सशस्त्र बल और तकनीकी टीम पूर्णियां के जवान शामिल थे.फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.बनमनखी थाना अध्यक्ष संजय कुमार,ऋषि यादव, संजीव कुमार, सुधांशु राज,निर्भय नारायण झा, इन्द्रजीत कुमार आदि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471