बनमनखी में अभाविप के सदस्यता अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह
बनमनखी में अभाविप के सदस्यता अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह
बनमनखी :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप पूर्णिया पश्चिम की ओर से छात्र शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर मंत्री प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कृष्णा बल्लभ सावित्री संगीत क्लास में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने संगठन से जुड़ने को लेकर उत्साह दिखाया।कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, शिक्षा सुधार एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और अभाविप युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता को राष्ट्रहित में लगाने के लिए सशक्त मंच प्रदान करता है।इस अवसर पर जिला संयोजक कुंदन कुमार, जीएलएम कॉलेज मंत्री कन्हैया कुमार, महिला कॉलेज अध्यक्ष जिया कुमारी, बिट्टू कुमार, प्रभास सर एवं नीरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने अभाविप परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
