बलभद्र पूजा महोत्सव में शामिल हुए राजस्व मंत्री, मंदिर निर्माण एवं सामाजिक आयोजनों के लिए समिति को दिया सहयोग का भरोसा

0
IMG-20260921-WA0051
Spread the love

बलभद्र पूजा महोत्सव में शामिल हुए राजस्व मंत्री, मंदिर निर्माण एवं सामाजिक आयोजनों के लिए समिति को दिया सहयोग का भरोसा

बनमनखी,पूर्णिया:- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल रविवार को जानकीनगर जाने के क्रम में बनमनखी पहुंचे,जहां राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल रंजन वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में दिलीप झा, नितिन जायसवाल, महेश पोद्दार, राजू बहरदार, वेद प्रकाश, वकील मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सानू सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता देवी, नीलम देवी, मानवेन्द्र कुमार, उमाशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मंत्री के बनमनखी पहुंचने के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन एवं राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल बनमनखी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसी क्रम में वे बलभद्र पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री बलभद्र पूजा महोत्सव में पहुंचे। यहां समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश भगत, तारकेश्वर भगत,विजय भगत,संतोष भगत,अशोक भगत
सनोज कुमार भगत सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मंत्री ने बलभद्र मंदिर के निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed