सरसी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी हरतालिका तीज
सरसी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी हरतालिका तीज
सरसी :- प्रफुल्ल सिंह
सरसी, पूर्णिया:- बनमनखी अनुमंडल के सरसी गांव में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा,गांव के सिंह परिवार की ओर से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधानपूर्वक पूजा की गई। पूजा-अर्चना
का कार्य गांव के विद्वान पंडित श्री निरंजन झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने व्रती महिलाओं को हरतालिका तीज की पौराणिक कथा भी सुनाई।पूजा में रोशन सिंह, छवि सिंह, राखी सिंह, रौनक सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
हरतालिका तीज को लेकर पूरे गांव में दिनभर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।
