बनमनखी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जले दीये,आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिखा उत्साह

0
IMG-20260918-WA0097
Spread the love

बनमनखी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जले दीये,आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिखा उत्साहबनमनखी पूर्णियां :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को बनमनखी में भाजपा की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के विभिन्न मंदिरों में शाम 5 से 7 बजे तक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नगर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में हुआ,जहां स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भी भाग लिया,विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से राष्ट्रसेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’जलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना बनमनखी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया के संयोजन में रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर, नरसिंह मंदिर,पंचमुखी मंदिर,गणेश मंदिर,राधा-कृष्ण मंदिर और गायत्री मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए,कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही।नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,दिलीप झा, मनोज गुप्ता,आशीर्वाद का दीया’प्रभारी अनीता देवी,नितिन जायसवाल, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल,महेश पोद्दार,राजू बहरदार,वेद प्रकाश, सूरज गुप्ता,ब्रजमोहन सिंह,शिव शंकर तिवारी,मधुसूदन प्रभाकर,सानू सिंह,नुनुलाल पासवान,सूरज सिंह,सुरेश भरतीया,गोपाल साह,मणिकांत पोद्दार,शैलेन्द्र पासवान,नीलम देवी,राजकुमार गुप्ता,गोवर्धन ऋषिदेव,मानवेंद्र कुमार,चंद्र कुमार,पंकज साह,मिथिलेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed