बनमनखी में मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय का नोडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बनमनखी में मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय का नोडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
परीक्षा व्यवस्था, आईसीटी लैब, प्रयोगशालाओं व विद्यालय परिसर का लिया जायजा, दिए कई आवश्यक निर्देश
बनमनखी पूर्णियां :- बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने मंगलवार को बनमनखी स्थित मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में संचालित त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा परीक्षार्थियों से परीक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली,निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी आईसीटी लैब पहुंचे और अभ्यास कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक को लैब में खराब पड़े कंप्यूटरों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा परीक्षा कार्यालय, लिपिक कार्यालय सहित अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने भौतिकी, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी जायजा लिया।
कुछ कमरों की खिड़कियों में जाली लगवाने का निर्देश दिया गया। विद्यालय परिसर में खड़े वृक्षों की नीचे से ऊपर तक करीब चार फीट की ऊंचाई में तीन अलग-अलग रंगों से रंगाई कराने को भी कहा गया। परिसर के कुछ स्थानों पर मिट्टी भराई कराने समेत साफ-सफाई और व्यवस्था से जुड़े कई आवश्यक निर्देश प्रधानाचार्य को दिए।निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कल्याण छात्रावास का भी निरीक्षण किया।मौके पर बीईओ समीर कुमार सुमन, नौलखी के अभिभावक संजय कुमार मंडल, वरीय शिक्षक अरुण कुमार, दिलीप कुमार सिंह, कुमोद रंजन, सूर्य नारायण चौधरी, सादिक अहसन, मुरारी कुमार दास, वेदप्रकाश सहित अन्य अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
