बनमनखी में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

0
Screenshot_2026-09-23-14-15-29-95_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love

बनमनखी में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

देवोत्तर वार्ड-09 में छापेमारी कर एक जिंदा गोली, खोखा, चाकू व मोबाइल भी बरामद

बनमनखी (पूर्णिया)। बनमनखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवोत्तर वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक चाकू और एक मोबाइल भी बरामद किया,पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि काझीहृदय नगर पंचायत के देवोत्तर गांव वार्ड-09 निवासी राजीव कुमार, पिता नंदकिशोर यादव के पास अवैध रूप से देशी कट्टा रखा हुआ है। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर एसडीपीओ बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई,टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से तीन देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक चाकू एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। मामले में बनमनखी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया,अनुसंधान के क्रम में 23 सितंबर 2026 को पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है,छापेमारी टीम में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु, पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि यादव, सहायक अवर निरीक्षक प्रेमरंजन तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed