*अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश का हुआ नगर भ्रमण शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों राम भक्त*
*अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश का हुआ नगर भ्रमण शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों राम भक्त*
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बने भव्य रामलला मंदिर के शुभ उद्घाटन को लेकर आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत कलश का बनमनखी में धूमधाम व भव्य तरीके से गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के साथ संतों की अगुआई में नगर भ्रमण कराया गया। राम भक्त भगवा लिवास में ललाट पर तिलक लगाए माथे पर कलश धारण कर जय श्रीराम के उदघोष के साथ कतारबद्ध हो पूरे नगर का भ्रमण किया। बनमनखी की सड़कों पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर पूजित अक्षत कलश का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। 
श्री हनुमान मंदिर विश्व हिन्दू परिषद गढ से कलश उठाया गया, रेलवे दुर्गा मंदिर,नेहरू चौक ,वीर कुवर सिंह चौक होते हुए गायत्री मंदिर राज हाट में 
समाप्त हुआ। विहिप एवं संध के संयुक्त तत्वावधान में पूर्ण हर्षोल्लास के वातावरण में निकली पूजित अक्षत कलश नगर भ्रमण यात्रा में शामिल सनातन धर्म प्रेमी के जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह अमित कुमार एवं विहिप के प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी की
की अहम भूमिका रही।श्री हनुमान मंदिर विहिप परिसरगढ बनमनखी में विहिप ट्रस्ट के मंत्री शिव शंकर तिवारी, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, अमितेश सिंह,लाल बिहारी यादव,रणजीत गुप्ता,शशि शेखर कुमार सिंह, गोविन्द झा,बमबम केशरी,दिनेश चौधरी,नवीन कुमार,प्रदीप साह,नीरज भगत,संतोष चौरसिया,दिलिप झा,मंटू दास,नटवर झा,गूड्डू चौधरी,अनिल आनंद,सत्य प्रकाश यादव नवनीत सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की भी रही अहम भूमिकास्वागत में उमड़ी सनातनियों की भीड़, गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के साथ नगर भ्रमण किया।
सनातनी के घरों तक श्रीराम यात्रा में विहिप,बजरंगदल,संध,भाजपा के पदाधिकारी व सनातन धर्म से जुड़े लोग। अक्षत कलश के स्वागत में लगे हुए थे। बनमनखी से सभी पंचायतों एवं गांवों के सभी सनातनी के घरों तक अक्षत, श्रीराम मंदिर की तस्वीर और आमंत्रण पत्र विहिप और संध के कार्यकर्ता 1 से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। मौके पर लोगों से उद्घाटन समारोह को सामूहिक रूप से देखने, धार्मिक कार्यक्रम करने, दीपोत्सव मनाने का अनुरोध करेंगे।इस अवसर पर शिव शंकर तिवारी,गोपाल सहनी,पूनम चौधरी,धन श्यामा ठाकुर,सौरभ सिन्हा पिंटू सिंह,जीवछ यादव,विशाल कुमार विहिप बजरंगदल एवं संध,विधार्थी परिषद,भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
