हरमुढी़ में मजदूर के दो बेटियां एवं एक बेटा एक साथ पुलिस में हुए चयनित

0
IMG-20250512-WA0024
Spread the love

हरमुढी़ में मजदूर के दो बेटियां एवं एक बेटा एक साथ पुलिस में हुए चयनित बनमनखी (पूर्णियां):- सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं, अनुशासन, समर्पण और सही दिशा में किए गए प्रयासों से भी मिलती है। यही कहानी है बनमनखी प्रखंड अंतर्गत हरमुढी़ पंचायत के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले सुरेश मंडल के दो बेटियां मीरा कुमारी (25), जुली कुमारी (27) एवं एक पुत्र रविकांत कुमार (23) की। इन्होंने एक साथ बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर अपने परिवार सहित समाज का नाम रोशन किया। सुरेश मंडल की तीनों बच्चे अपने घर की गरीबी और लाचारी को देखकर बचपन में हीं पुलिस में जाने का सपना देखा था, जिसे अब हकीकत बना दिया है। एक गरीब घर से तीनों की सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। तीनों ने इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। सुबह में दौड़ लगाना, व्यायाम करना और फिर पढ़ाई में जुट जाना, यह उनकी दिनचर्या बन गई थी। बताया जाता है कि पुलिस बनी तीनों की माता सुनीता देवी और पिता गांव में मजदूरी करते हैं। तीनों के चयन की खबर फैलते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोग फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।‌

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471