बनमनखी में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण, कई खामियां उजागर

0
IMG-20260107-WA0020
Spread the love

बनमनखी में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण, कई खामियां उजागरबनमनखी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रयुक्त सामग्री की विशिष्टताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर महाराजगंज-2, काझी हृदय नगर एवं हरमूढ़ी पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां उजागर हुईं। इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य में प्रयुक्त बालू, गिट्टी, सीमेंट, फ्लाई ऐश ब्रिक्स एवं छड़ की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी निर्माण स्थलों पर उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की गई है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन की इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सख्ती के संकेत मिल रहे हैं।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed