*पत्रकार समाज की अच्छाईयां और बुराइयां आइने की तरह साफ रखते है:सभापति संजना देवी*
*पत्रकार समाज की अच्छाईयां और बुराइयां आइने की तरह साफ रखते है:सभापति संजना देवी* 
बनमनखी, (पूर्णिया):- बनमनखी नगर परिषद कार्यालय में मकर संक्रांति के पर्व में दही-चूड़ा भोज के अवसर पर नगर परिषद नगर के सभापति संजना देवी,
उपसभापति प्रमिला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव आनंद आदि के द्वारा बनमनखी के पत्रकारों व वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र, पश्तिपत्र, डायरी, कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभापति श्रीमती देवी ने कहा कि पत्रकार समाज की अच्छाईयां और बुराइयां आइने की तरह साफ रखते है,उन्होंने कहा पत्रकारों को सम्मानित करके बहुत खुशी मिली है।
पत्रकारों ने कलम की विश्वसनीयता कायम की है। देश पर जब-जब संकट आया, पत्रकारों ने सकारात्मक भूमिका निभाकर हमेशा संघर्ष किया। समाज के लिए पत्रकारिता की भूमिका अहम है।पत्रकार अच्छे सुझाव देकर हमेशा देश के विकास को नया आयाम देते रहे हैं। गरीबों को न्याय दिलाने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं, लोग पत्रकारों पर विश्वास करते हैं। सभापति ने कहा पत्रकारों के लिए ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे उनके जीविकोपार्जन का साधन जुट सके।
वहीं उपसभापति प्रमिला देवी ने कहा पत्रकार देश के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन उनके लिए सरकार के द्वारा कोई मजबूत व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके लिए सरकारों को प्रयास करनी चाहिए। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा पत्रकारों की ताकत उनकी कलम है
वह अपनी कलम से हमें समाज में हो रही अच्छाइयों और बुराइयों से परिचित करवाते हैं और किसी भी घटना की सत्यता को हमारे सामने लाते हैं। उन्होंने कहा बनमनखी के विकास में पत्रकारों का सहयोग
सराहनीय रहा है। मौके पर सम्मानित हुए पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार बमशंकर झा, सोहन झा, बंकू शर्मा, गौरव गुप्ता, बिट्टू गुप्ता,
एमएस परदेशी, रामदेव कुमार, राजा दास आदि शामिल थे। इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल, पार्षद में सूरज मंडल, ममता देवी,लता देवी,पंकज कुमार,कमलेश्वरी राम, कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, संजय पासवान,नीरज कुमार, आदि मौजूद थे।
