*हृदय गति रूकने से शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर.*

0
IMG-20250528-WA0039
Spread the love

*हृदय गति रूकने से शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर.*
बनमनखी(पूर्णियां):-बनमनखी प्रखंड के धीमा निवासी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह (49) की बुधवार को दिन करीब 3:30 बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया.उनके निधन की खबर से शिक्षक समाज सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है.घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिक्षक राजा सिंह प्राथमिक विद्यालय बिशनपुरदत्त शर्मा टोली में पदस्थापित अचानक उसके सिने मे दर्द हुआ और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए.परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में पूर्णियां ले जाया गया जहां पहुचने से पहले रास्ते मे ही उनका दर्दनाक निधन हो गया.इधर निधन की खबर सुनकर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्राथमिक शिक्षक संघ बनमनखी के अंचल मंत्री प्रदीप कुमार, नगर मंत्री नवीन कुमार यादव,राज्य प्रतिनिधि राकेश कुमार रोशन, जिला सचिव दीप नारायण गुप्ता,नगर परिषद बनमनखी की सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी नरेश यादव,शिक्षक हर्षवर्धन राय, राजीव कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव, शिक्षक अनूप कुमार सिंह, विनय कुमार भारती,राजकुमार, भूदेव ऋषिदेव आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया.इसके अलावा शिक्षक राजा सिंह के निधन की खबर सुनकर अधिवक्ता संघ बनमनखी के सदस्यों में महासचिव राकेश सिंह,संजीव कुमार,सुनील सम्राट,राजीव कुमार,डॉ कृष्णा कुमारी,कृष्ण कुमार सिंह,राज कुमार ठाकुर आदि ने कहा कि स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह सौम्य और सरल विचार के व्यक्ति थे.वे सभी से आदर पूर्वक विचार विमर्श किया करते थे.उनके असमय मृत्यु बुद्धि जीवी समाज में सुनापन ला दिया है.जिसकी भरपाई होना निकट भविष्य में संभव नहीं है.मौके पर अधिवक्ताओं ने मृत्य आत्मा के शान्ती सदगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ हीं उनके घर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया.अपने शोक संवेदना प्रकट करते हुए जिला अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि आशुतोष कुमार सिंह हमारे बड़े भाई एवं मार्गदर्शन की भूमिका में हमेशा मेरे साथ हुआ करते थे.और उनके अचानक निधन की खबर से मैं अंदर से टूट गया हूं.यह बड़े ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव की धनी व्यक्ति थे.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471