*17 सूत्री मांगों को लेकर बनमनखी सहित पूरे राज्यभर के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी 7 मई से है सामूहिक अवकाश पर, कामकाज प्रभावित*

0
IMG-20250528-WA0046
Spread the love

*17 सूत्री मांगों को लेकर बनमनखी सहित पूरे राज्यभर के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी 7 मई से है सामूहिक अवकाश पर, कामकाज प्रभावित*बनमनखी(पूर्णियां):-बनमनखी में पदस्थापित नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी के हड़ताल में जाने से अंचल संबंधी काम-काज पूरी तरह प्रभावित है.इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (महासंघ गोपगुट) के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार बताया कि 17 सूत्री मांगों को लेकर राज्यभर के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी 7 मई से सामूहिक अवकाश पर हैं.सरकार ने अब तक मांगों पर कोई विचार नहीं किया है.इसके उलट सभी राजस्व कर्मचारियों को अपने लैपटॉप अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है.इसी के तहत जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों ने गत सोमवार को अपने-अपने अंचल कार्यालय में लैपटॉप जमा कर दिए.जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती,हड़ताल जारी रहेगी.उन्होंने बताया कि मांगों में गृह जिला में पदस्थापन,वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2800 करने,सेवा संपुष्टि,अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाने,रिक्त पदों की बहाली,सुरक्षा की गारंटी,संवर्ग परिवर्तन पर रोक,बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्ति,कंप्यूटर दक्षता की अनिवार्यता से छूट,एसीपी और एमएसीपी का लाभ,लंबित विभागीय कार्रवाई से मुक्ति,शोषण पर रोक,विभाग में राजस्व कर्मचारी का पद सुरक्षित करने,ऑनलाइन कार्य के लिए उपकरण और रिचार्ज की सुविधा,क्षेत्र भ्रमण के लिए मोटरसाइकिल,पुरानी पेंशन की बहाली, विभागीय पत्रों का अनुपालन और 10 वर्ष सेवा वाले कर्मचारियों को पदोन्नति देने जैसी मांगें शामिल हैं.राजस्व कर्मचारी श्रुति कुमारी,शंकर कुमार,सुजीत कुमार आदि ने बताया कि उनकी पदस्थापना कंप्यूटर द्वारा रैंडम तरीके से की गई.पुराने राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले में है.जबकि नवनियुक्त कर्मचारियों की पोस्टिंग 400 से 500 किलोमीटर दूर कर दी गई है.बैठक में नगर परिषद बनमनखी रमेश कुमार,बहोरा अनिल कुमार,कोशिश शरण रजनीश कुमार,कचहरी बलुआ अभिषेक कुमार,महाराजगंज नीरज कुमार यादव,पिपरा प्रशंसा प्रिया,रुपौली उत्तर दक्षिण गुरुदेव,चांदपुर भंगहा रोशन कुमार,हरि मुरी पंकज कुमार,एकरहा नवीन कुमार गणेश,कुमार गौरव,शंकर कुमार,आदि सामिल थे.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471