भाजपाइयों ने योगेन्द्र लाल दास उर्फ मंटु आचार्य को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0
IMG-20250608-WA0006
Spread the love

भाजपाइयों ने योगेन्द्र लाल दास उर्फ मंटु आचार्य को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बनमनखी(पूर्णियां):-भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक योगेन्द्र लाल दास उर्फ मंटू आचार्य जी का कल सुबह अचानक हृदय गति रुक जाने से 62वर्ष की आयु में निधन हो गया था।उन्हें एक पुत्र एवं एक पुत्री है। उनकी पत्नी,बच्चों एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना मिलते हीं पूर्णिया जिला भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं बनमनखी भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उनके अंतिम दर्शन एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु उनके राजहाट स्थित आवास पर पहुंचे।आज मनिहारी में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज एवं माला अर्पित करने आज पूर्णिया जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्दू शेखर आदि पहुंचे। उन्हें नम आंखों से विदाई देने अवधेश साह,विधानसभा संयोजक अजय सिंह,भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप झा,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बड़हरा कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू दास,रंजीत गुप्ता,विजय सिंह, अशोक मुखिया,संतोष चौधरी,शिव शंकर तिवारी,नवरंग मंडल,मिथिलेश यादव,व्रज मोहन सिंह,महेश पौद्दार,अनिल चौधरी आदि सैकड़ों लोग पहुंचे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed