विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ एवं एसडीपीओ ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
IMG-20250607-WA0011
Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ एवं एसडीपीओ ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बनमनखी(पूर्णियां):-बनमनखी वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मौके पर बनमनखी वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.इसके पूर्व आर ओ एफ कंपनी कुमार एवं फॉरेस्टर रवि कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की कर्मियों ने हाथों में पोस्टर एवं पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन लिखित तख्त के साथ नगर भ्रमण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आम लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया इसके बाद वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों ने संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर,कार्यपालक अभियंता का कार्यालय जल संसाधन विभाग,स्थाई नर्सरी,स्थाई डिपो समेत विभिन्न स्थानों पर लगभग पांच सौ पौधे लगाए,इस अवसर पर आर ओ एफ कम्पनी कुमार ने कहा की आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए प्रतिबंधित सिंगल उसे प्लास्टिक का बिल्कुल इस्तेमाल ना हो इसका आवश्यक ख्याल रखें जब भी बाजार से कुछ खरीदने जाए तो अपना थैला साथ में अवश्य लेकर जाए अगर हम लोगों को पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पेर लगाने होंगे इस अवसर पर रूफ कंपनी कुमार फॉरेस्टर रवि कुमार एस बी ओ अनिल कुमार,अक्षय कुमार,मुकेश कुमार, सुजीत कुमार,अंजली कुमारी,गुड़िया कुमारी आदि समेत वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471