अनंत चतुर्दशी मेले को लेकर अनंत मंदिर में बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर बनी रणनीति

0
IMG-20260914-WA0079
Spread the love

अनंत चतुर्दशी मेले को लेकर अनंत मंदिर में बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर बनी रणनीति
बनमनखी पूर्णियां :- आगामी अनंत चतुर्दशी पूजा एवं मेला को लेकर बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित अनंत मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। वार्ड पार्षद छोटू सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूजा-अर्चना से लेकर मेला के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन और समापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।आचार्य सादा झा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11:18 बजे से शुरू होकर 25 सितंबर की रात 11:08 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:11 बजे से 11:06 बजे तक रहेगा।अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का पर्व है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर 14 गांठ वाला अनंत सूत्र धारण करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र सुख-समृद्धि, शांति और संकटों से रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन भी होता है और श्रद्धालु गणपति बप्पा का विसर्जन करते हैं।बैठक में दिलीप चौधरी, हीरा चौधरी, राकेश सिंह, विक्रम सिंह, गंगा चौधरी, टिंकू मंडल, लखन करोरियार, वार्ड पार्षद पति मुन्ना चौधरी, गोपाल चौधरी कंचन शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *