सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी हथियार बरामद
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी हथियार बरामद
बनमनखी पूर्णियां :-बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के जानकीनगर थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक की फोटो/स्टेटस वायरल होने के मामले में पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी 315 बंदूक और एक देसी कट्टा बरामद किया है,पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026, रविवार को सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए युवक का स्टेटस वायरल हुआ था। मामले के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी पूर्णियां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में जानकीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जिला सूचना इकाई के पदाधिकारी शामिल थे,
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान सुशांत कुमार उम्र 24 वर्ष पिता-बबलू यादव, निवासी बेलाचांदपुर, वार्ड संख्या-05, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया के रूप में की गई। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी 315 बंदूक, एक देसी कट्टा, वायरल फोटो की छायाप्रति एवं एक मोबाइल बरामद किया।पुलिस ने आरोपी सुशांत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले में जानकीनगर थाना कांड संख्या
आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पूर्णियां पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों से संबंधित पोस्ट एवं हथियारों के प्रदर्शन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।छापेमारी दल में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, अपर थानाध्यक्ष जानकीनगर आलोक राय, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक श्रुति कुमारी, सिपाही अजय कुमार, सिपाही गोपाल कुमार, सिपाही मुर्शत जुलेखा, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
