IMG-20250123-WA0014
Spread the love

*धोकरधारा संकुल में TLM मेला का आयोजन*बनमनखी(पूर्णियां):-बनमनखी के धोकरधारा स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तरीय TLM मेला 2.0 का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय धोकरधारा, बनमनखी के प्रांगण में दिनांक 22 जनवरी 2025 को किया गया। मेले का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद माननीय श्री श्यामानंद यादव, सचिव श्रीमती पिंकी देवी, प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर गुप्ता एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया।*एक शिक्षक एक श्रेष्ठ TLM* के तहत संकुल अन्तर्गत म.वि.धोकरधारा अ.जा., कन्या म.वि.धोकरधारा, प्रा.वि.धोकरधारा, प्रा.वि.शिशवा, प्रा वि. शिशवा हल्दीबाड़ी विद्यालय के शिक्षकों ने स्वनिर्मित TLM के साथ भाग लिया। अतिथियों के द्वारा सभी TLM स्टॉल का अवलोकन किया गया। शिक्षकों ने अपने स्वनिर्मित TLM की उपयोगिता एवं कक्षा-कक्षीय प्रक्रियाओं के माध्यम से बच्चों की समझ एवं उनके अधिगम के प्रभावों को विकसित करने हेतु TLM की विशेषताओं को बताया। इस TLM मेले के दो ज्यूरी सदस्य श्री विक्रम मुखिया एवं श्रीमती मीना कुमारी ने TLM के वर्गीकरण के अनुसार आदर्श मध्य विद्यालय धोकरधारा को प्रथम, मध्य विद्यालय धोकरधारा, अ.जा को द्वितीय एवं प्रा.वि.धोकरधारा को तृतीय पुरस्कार के लिये चयन किया। चयनित तीनों विद्यालय के शिक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस मेला को सफल बनाने में सुनयना कुमारी, मणि कुमार भूषण, मुकेश कुमार, राहुल रंजन, रूपेश कुमार, राजीव रंजन, पूजा कुमारी, दिव्या कुमारी, सोमलता कुमारी, अंजना कुमारी, रूबी कुमारी, पूनम कुमारी, शौकत आरा के अलावा मिलन कुमार, मीना कुमारी, पंकज शर्मा, विक्रम मखिया, सुशील पंडित, दिलीप मुखिया आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का अमूल्य रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजीव रंजन ने किया और अंत में सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर गुप्ता ने किया।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/oldsarva/public_html/sachchabharatnews.com/wp-includes/functions.php on line 5471