राजकीय महोत्सव दीना भद्री का मंत्री और विधायक ने किया उद्घाटन
राजकीय महोत्सव दीना भद्री का मंत्री और विधायक ने किया उद्घाटन
बनमनखी,(पूर्णिया) : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय दिना भद्री महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को सुमरित उच्च विधालय बनमनखी के क्रीड़ा मैदान में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल, स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, एसडीओ चन्द्रकिशोर सिंह, एसडीपीओ सुबोध कुमार, डीसीएलआर रंजना भारती आदि ने बाबा दिना भद्री का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अतिथियों का पुष्प गुच्छ, शाल आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में दिन भदरी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पीजीआरओ अतुल आनंद,
बीडीओ सरोज कुमार, सीओ अजय कुमार रंजन, आरओ बालकृष्ण भारद्वाज, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव आनंद, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गीतांजलि सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार, प्रमुख कामेश्वर टूड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह, उपमुखिया ब्रजेश मिश्रा, कंचन सिंह, नंदन विश्वकर्मा, कमल सिंह,
श्यामदेव पासवान, राजीव कुमार राजा, शिवशंकर तिवारी, शशिशेखर कुमार आदि मौजूद थे।मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बनमनखी के धरती पर दीना भद्री महोत्सव मनाया जा रहा हैं और यहां के ऋषिदेव समाज के जो लोग हैं बड़ी धूमधाम से इनकी पूजा करते हैं और महोत्सव मनाते हैं। उनकी आस्था के प्रति बिहार सरकार और कला संस्कृति विभाग भी अपनी आस्था व्यक्त करते हुए इस के समारोह का सरकारी आयोजन करती है। इसके लिए बिहार सरकार इसके लिए धन्यवाद देते हैं। बनमनखी के लोगों से मेरा प्यार है और व्यक्तिगत रिश्ता है। इसी क्षेत्र से लगातार 18 वर्षों से चुनाव जीतता हूं। आपलोग के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से हम बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा अभी हमारे छोटे भाई विधायक कृष्ण कुमार ऋषि जी ने कहा कि होलिका महोत्सव बिहार सरकार के कलेंडर में रहता है लेकिन इस बार नहीं है। मैं तुरंत कला-संस्कृति मंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात करके एक सप्ताह में पुनः उस सूची में नाम जुड़वा देने का काम करता हूं। इस बार से श्रावणी मेला महोत्सव में 6 लाख के बजाय 20 लाख राशि आएगा। वो भी हम तीन-चार दिनों के भीतर आदेश कर देता हूं।
—*दलित वीरों की कथा है दीना भद्री : विधायक ऋषि* 
समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने मंत्री डा. दिलीप जायसवाल से श्रावणी मेला महोत्सव में राशि बढ़ाने का मंत्री से मांग किया है। उन्होंने कहा 6 लाख का बहुत कम राशि मिलती है। जिससे एक माह का महोत्सव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा पूरे बिहार में होलिका महोत्सव सिर्फ बनमनखी में होता है। लेकिन इस बार के बिहार सरकार के कलेंडर में होलिका महोत्सव और दीना भद्री महोत्सव का नाम हटा दिया गया है। उक्त महोत्सव को जुड़वाने का भी मांग किया। हम अपने इतिहास को याद करते हैं। दीना भद्री सामाजिक पुरुषार्थ वाले व्यक्ति थे। जिन्होंने जुल्म एवं अत्याचार का प्रतिकार किया और आज हम उन्हें भगवान मानते है।
