*मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभाती लाल अग्रवाल एवं गीता देवी अग्रवाल को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया*

0
IMG-20250317-WA0004
Spread the love

*मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभाती लाल अग्रवाल एवं गीता देवी अग्रवाल को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया*बनमनखी (पूर्णियां):- बनमनखी बाजार के सबसे वायु वृद्धि दंपति समाजसेवी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे श्री प्रभाती लाल अग्रवाल एवं गीता देवी अग्रवाल को शॉल एवं बुके प्रदान कर 95 वर्षीय दंपति को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता धमदाहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश कुमार साह,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, समाजसेवी अशोक कुमार सराफ, विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष सह ट्रस्ट मंत्री शिव शंकर तिवारी। अवधेश कुमार साह ने कहा कि बनमनखी में समाजिक समाजसेवी योगदान प्रभाती बाबू का सराहनीय रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी बनमनखी के व्यवसायियों के साथ हमेशा खड़े रहते थे। भाजपा नेता वीरनारायण गुप्ता ने कहा कि हमारे पिता जी का ही मित्र थे चाची गीता देवी अग्रवाल का भी समाजिक सराहनीय कार्य रहा है इनको संगीत में भी रूचि रहा है।जिसका परिणाम आज उनकी बेटी ममता सराफ भजन गायन के क्षेत्र में पूरे भारत भ्रमण करती रहती है। इस अवसर पर श्वेता अग्रवाल,जनार्दन सिंह, मनोज चौधरी,नागो भगत उपस्थित थे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed