*हथियार तस्कर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

0
IMG-20250223-WA0014
Spread the love

*हथियार तस्कर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार* बनमनखी (पूर्णियां):- सरसी थानान्तर्गत विगत कुछ दिनों से व्यक्ति के द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र एवं कारतूस के खरीद बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हो रहा था। इस क्रम में दिनांक 22/02/2025 डेढ़ बजे रात्रि को एक गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक,पूर्णियां के निर्देशानुसार जिला आसूचना ईकाई टीम की सहायता से अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में सरसी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनीष चन्द्रा एवं अपर थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० आयूष राज के द्वारा छापामारी कर हथियार तस्कर बेचन झा, पिता -शैलेन्द्र झा, सा० – सरसी, जिला पूर्णियाँ को क देशी कट्टा, 08 जिंदा कारतूस, दो मोबाईल फोन एवं तस्करी में उपयोग किये जा रहे अल्टों कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पुछ-ताछ एवं मोबाईल फोन के आलोकन से हथियार तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों का भी खुलासा हुआ। जिस संबंध में विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed