पूर्णियां जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर रोक

0
FB_IMG_1790521526656
Spread the love

पूर्णियां जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर रोक

बनमनखी पूर्णिया:- जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में अपराध नियंत्रण, सीमावर्ती सुरक्षा, रात्रि गश्ती तथा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को दालखोला चेकपोस्ट पर 24 घंटे सतर्कता एवं निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही एसडीओ एवं एसडीपीओ को निर्धारित रोस्टर के अनुसार संयुक्त रात्रि गश्ती करने को कहा गया।अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश देते हुए मिट्टी एवं सफेद बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने तथा आवश्यकतानुसार बॉन्ड डाउन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर एवं डीजे के इस्तेमाल पर रोक सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।बैठक में शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा विभिन्न थानों में जब्त लावारिस वाहनों के राजसात की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को भी कहा गया। इसके अलावा सघन वाहन जांच और नशा विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed