बनमनखी में धूमधाम से मनाई गई अनंत चतुर्दशी, धीमा मेला का सभापति संजना देवी ने किया उद्घाटन
बनमनखी में धूमधाम से मनाई गई अनंत चतुर्दशी, धीमा मेला का सभापति संजना देवी ने किया उद्घाटन
बनमनखी पूर्णिया :-निज संवाददाता। बनमनखी प्रखंड क्षेत्र सहित नगर परिषद बनमनखी एवं नगर पंचायत जानकीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया।
बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित धीमा गांव में आयोजित अनंत चतुर्दशी मेला का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति संजना देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख, 
शांति Stay समृद्धि की कामना की।पर्व के दौरान घरों में कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की कथा सुनी और प्रसाद ग्रहण किया। परंपरा के अनुसार पुरुषों ने दाहिनी तथा महिलाओं ने बाईं भुजा पर अनंत धारण किया। कई स्थानों पर पंचामृत में अनंत भगवान को खोजने की परंपरा भी निभाई गई,धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले अनंत चतुर्दशी पर्व का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहने की मान्यता है। अनंत चतुर्दशी को गणेश उत्सव के समापन का दिन भी माना जाता है। पूरे क्षेत्र में दिनभर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना रहा।मौके पर वार्ड पार्षद लता देवी, ममता देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, वार्ड पार्षद सिम्पी देवी, अंजू देवी, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना चौधरी, वार्ड पार्षद छोटू सिंह, सानू सिंह, मुन्ना सिंह उर्फ कंपनी, युवराज सिंह, राजेश चौधरी, वार्ड पार्षद पति विजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
