पत्रकारिता के बाद अधिवक्ता संघ में भी सुनील सम्राट की नई जिम्मेदारी
पत्रकारिता के बाद अधिवक्ता संघ में भी सुनील सम्राट की नई जिम्मेदारी
बनमनखी अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित, पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे
बनमनखी (पूर्णिया)। बनमनखी अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026-28 के चुनाव में पत्रकार एवं अधिवक्ता सुनील कुमार सम्राट ने संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर अपनी पेशेवर यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अधिवक्ता संघ के चुनाव में यह उनका पहला चुनाव था और उन्होंने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनके विरुद्ध कोई अन्य नामांकन नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सुनील कुमार सम्राट लंबे समय से पत्रकारिता
के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे पत्रकारों के संगठन के अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हो चुके हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ विधि के क्षेत्र में सक्रिय श्री सम्राट ने अब बनमनखी अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।शनिवार को बनमनखी अधिवक्ता संघ परिसर स्थित सामुदायिक भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। कुल 77 मतदाताओं में से 75 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे निर्वाचन पदाधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की,अध्यक्ष पद पर विपेन्द्र कुमार साह निर्वाचित हुए। उन्हें 41 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता शिवजी गुप्ता को 24 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर राकेश कुमार सिंह ने कड़े मुकाबले में डॉ. कृष्णा कुमारी को महज एक मत के अंतर से पराजित किया। राकेश कुमार सिंह को 34 तथा डॉ. कृष्णा कुमारी को 33 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद पर परशुराम यादव 40 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि अंकेक्षक पद पर शैलेन्द्र यादव ने 48 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की,वहीं निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद संख्या-दो पर राजकुमार, उपाध्यक्ष पद संख्या-तीन पर मनोज कुमार यादव, संयुक्त सचिव पद संख्या-दो पर राजेश कुमार, संयुक्त सचिव पद संख्या-तीन पर सुनील कुमार सम्राट तथा सहायक सचिव पद पर कृष्ण कुमार सिंह शामिल हैं,निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी अमितेश कुमार सिंह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल साह एवं रीता रानी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी,सुनील कुमार सम्राट के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ता एवं पत्रकार समुदाय से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। उनके समर्थकों ने कहा कि पत्रकारिता और विधि—दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहने के कारण संघ की नई जिम्मेदारी उनके लिए एक नई भूमिका की शुरुआत है,परिणाम की घोषणा के बाद संघ परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर बधाई दी गई तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
चुनाव के दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
