बनमनखी में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0
IMG-20260925-WA0019
Spread the love

बनमनखी में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को कार्यकर्ताओं ने किया याद

बनमनखी पूर्णिया:- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बनमनखी की ओर से भारतीय जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष राजू बहरदार के आवास पर किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है,मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता दिलीप झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग और समर्पण की मिसाल है। उनके विचारों और दर्शन ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर संतोष चौरसिया, दिलीप झा, अनिल दास, राजू बहरदार, महेश पोद्दार, वेद प्रकाश, सूरज गुप्ता, ब्रज मोहन सिंह, मधुसूदन प्रभाकर, नुनूलाल पासवान, शैलेन्द्र पासवान, मानवेन्द्र कुमार, पिन्टू बहरदार, गणेश बहरदार, दुर्गा प्रसाद बहरदार, संजय गोस्वामी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed