मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने रखा ‘मेरे सपनों का भारत’ का विजन
मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने रखा ‘मेरे सपनों का भारत’ का विजन
बनमनखी पूर्णिया:- जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार को मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी में ‘सेवा ही संकल्प’ अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों की थीम पर भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी तथा विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है,भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की दिव्या कुमारी ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा 11 के मु. अतहर उर्फ सोहेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा 12 के लड्डू कुमार प्रथम, कक्षा 11 की मुस्कान कुमारी द्वितीय तथा कक्षा 11 के सुमन कुमार हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहे,प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या कुमारी ने कहा कि उनका सपना ऐसा भारत है, जो स्वच्छ, हरित, तकनीकी रूप से उन्नत और भ्रष्टाचार मुक्त हो। सृष्टि कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ विज्ञान, कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत को विश्व का नेतृत्व करते देखने की बात कही,वहीं मु. अतहर उर्फ सोहेल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे,प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
