मॉडल सुमरित विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, शैक्षणिक सुविधाओं से रूबरू हुए अभिभावक

0
IMG-20260930-WA0021
Spread the love

मॉडल सुमरित विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, शैक्षणिक सुविधाओं से रूबरू हुए अभिभावक

एसडीओ प्रमोद कुमार ने शिक्षा की गुणवत्ता में अभिभावकों की सहभागिता को बताया महत्वपूर्ण, अधिकारियों ने ICT लैब, स्मार्ट क्लास व प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण

बनमनखी पूर्णिया :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बनमनखी मुख्यालय के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक, जिला मुख्यालय से आए अधिकारी सैफुल्लाह अंसारी, बीईओ समीर सुमन, सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर प्रसाद एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।एसडीओ प्रमोद कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ अभिभावकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मॉडल सुमरित विद्यालय में JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।इस अवसर पर अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों का भ्रमण कराया गया। अधिकारियों एवं अभिभावकों ने ICT कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, मॉडल क्लासरूम, भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, वोकेशनल क्लासरूम, जिम रूम, म्यूजिक रूम एवं कॉमन रूम सहित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। संबंधित शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों एवं संसाधनों के उपयोग की जानकारी ली गई।कार्यक्रम के दौरान छात्र सितांशु भारद्वाज एवं खुशबू कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक ने आगत अधिकारियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। वहीं सुमन कुमार हेम्ब्रम, लड्डू कुमार, मुस्कान बेगम सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में अध्ययन के अपने अनुभव साझा किए।अभिभावकों हरिहर कुमार, संजय कुमार, शिवशंकर कुमार, सुमन, मो. साहिद, रानी कुमारी सहित अन्य ने विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों को मिल रही सुविधाओं और पढ़ाई के वातावरण को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति एवं व्यवहार की समीक्षा करने के साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अभिभावकों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना रहा। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक सूर्य नारायण चौधरी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed