बनमनखी में राजकीय आईटीआई कॉलेज का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

0
FB_IMG_1791645530336
Spread the love

बनमनखी में राजकीय आईटीआई कॉलेज का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं की व्यवस्था का लिया जायजा, साफ-सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बनमनखी, पूर्णिया:- जिला पदाधिकारी पूर्णियां अंशुल कुमार, के निर्देश के आलोक में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार ने धीमा गांव स्थित वार्ड 19 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान में शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था, अनुशासन तथा बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कॉलेज की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं,कार्यशालाओं एवं परिसर में उपलब्ध अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए संस्थान में नियमित रूप से पठन-पाठन संचालित करने पर जोर दिया।एसडीओ प्रमोद कुमार ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई, तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्राध्यापकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संस्थान की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रशासन का जोर,जिला प्रशासन का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों में अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है।इस प्रकार के औचक निरीक्षण से शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed