कुँवारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

0
FB_IMG_1790765121465
Spread the love

कुँवारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

एसडीओ अनुपम ने अभिभावकों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश

धमदाहा पूर्णिया :- सरस्वती विद्या निकेतन माधव सार्वजनिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुँवारी में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा अनुपम ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीओ अनुपम ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने और विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भी उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद नोडल पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने एक-एक कर अभिभावकों से सीधा संवाद किया।संवाद के दौरान मॉडल विद्यालय बनने के बाद विद्यालय परिसर, पठन-पाठन व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं में हुए सुधार पर चर्चा की गई। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से विद्यालय से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली गई। अधिकांश अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था एवं माहौल पर संतोष व्यक्त किया।वहीं, कुछ अभिभावकों ने विद्यालय के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक सुधार से संबंधित सुझाव दिए। नोडल पदाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामने आई छोटी-बड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed