*आगामी 8 अगस्त तक प्रखंड के सभी पात्र लाभुकों का बनेगा आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड:एसडीएम.*

0
Screenshot_20240802_190032_Gallery
Spread the love

*आगामी 8 अगस्त तक प्रखंड के सभी पात्र लाभुकों का बनेगा आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड:एसडीएम.*बनमनखी(पूर्णियां):-शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालयबके सभागार में एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया.आयोजित बैठक में बिहार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में मौजूद जनप्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी देते हुए संचालित योजनाओं की फीडबैक लिया गया.बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, एसडीएम चन्द्रकिशोर सिंह, डीसीएलआर रंजना भारती, पीजीआरओ अतुल आनंद,बीडीओ सरोज कुमार, सीओ अमित कुमार रंजन,आरओ बालकृष्ण भारद्वाज, बीएसओ स्वेता रानी के अलावा सभी पंचायत के मुखियापंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे.आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना में से एक प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड योजना हैजिसे आगामी 8 अगस्त तक दो नगर निकाय सहित 24 ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाकर बनाया जाएगा. उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस आयोजन में बढ़-कर कर भाग लें और अपने पंचायत के जरूरतमंद लाभुकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें. एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहाँ शिविर लगाया जाएगा. जिसमें पंचायत के कार्यपालक सहायक के अलावा सीएससी सेंटर के कर्मी मौजूद रहेंगे जो पंचायत के मुखिया के निगरानी में राशन कार्डधारियों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने का काम करेंगे. एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि इस कार्ड को बनाने में एक भी रुपया किसी को नहीं देना है. यदि कार्ड बनाने के एवज में कोई राशि की मांग करता है तो सीधे मेरे नंबर पर शिकायत दर्ज करें. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने स्तर से पंचायत स्तर पर एक बैठक का आयोजन कर लें.आयोजित बैठक में झंडोत्तोलन से संबंधित सभी विषयों पर बारकी से चर्चा करें ताकि सही समय पर झंडा तोलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में पंचायत भवन के अलावा सरकारीभवन, स्कूल व माहदलित बस्तियों में झंडा तोलन का कार्यक्रम होना सुनिश्चित है. इसके लिए पूर्व से तैयारी कर लें ताकि झंडा तोलन के दिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके.बैठक में मौजूद डीसीएलआर सुश्री भारती ने कहा कि प्रखंड के सभी जमाबंदी रैयत अपने अपने जमीन का आधार सीडिंग स समय करवा लें.ताकि आपके जमाबंदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आपको एसएमएस के माध्यम से मैसेज मिल सके.उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों से इस मुहिम में सहयोग की अपील किया.बीडीओ सरोज कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों से पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया.उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी के बकाया मानदेय से संबंधित जानकारी समय पर मुझे भेज दें ताकि उसके लिए राशि की व्यवस्था स समय कराया जा सकेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओम ने मौजूद जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है जिसका नाम है प्रखंड परिवहन योजना इस योजना के तहत प्रखंड के ऐसे सात लोगों को चिन्हित किया जाएगा जो शिक्षित बेरोजगार हैं और अपनी जीविका को सुदृढ़ करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा बस एवं मिनी बस खरीदने पर ₹500000 का अनुदान दिया जाएगा.उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी समुदाय के वैसे बेरोजगार युवक जिसे रोजगार की तलाश है इस योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि इस योजना से संबंधित अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें ताकि क्षेत्र के युवा इस योजना का लाभ ले सके. साथी उन्होंने कहा कि इस योजना से संबंधित विशेष जानकारी के लिए स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है जो इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे.

रामदेव कुमार
रामदेव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed