फूटओवर ब्रीज की सीढ़ियों को सर्कुलेटिंग एरिया तक बढ़ाना जरूरी
फूटओवर ब्रीज की सीढ़ियों को सर्कुलेटिंग एरिया तक बढ़ाना जरूरी 
बनमनखी (पूर्णिया): बनमनखी के नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ स्टेशन का घुम-घुमकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ऋषि से स्थानीय समाजसेवी अनिल चौधरी ने कहा कि वर्तमान में स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से चार नंबर प्लेटफार्म तक फूट ओभर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। अगर वो फुट ओवरब्रिज सर्कुलेटिंग एरिया से ऊपर-ऊपर बन जाता है तो उत्तर और दक्षिण में बंटा बनमनखी बाजार आने जाने में प्लेटफार्म से नहीं गुजरना पड़ेगा और हो रहे दुर्घटना से बचाव होगा। इसके बाद विधायक ऋषि ने तुरंत वहीं से समस्तीपुर रेल प्रमंडल के डीआरएम से फोनिक बात करके मांग करते हुए कहा कि स्टेशन पर एबीएसएस के 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है, इसमें सीढ़ियों को सर्कुलेटिंग एरिया में गिराया जा सकता है, सिर्फ लाइन नंबर 4 के आउट साइड में गिराया जा रहा है, ऐसी जानकारी मिली है। उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया कि सर्कुलेटिंग एरिया में एफओबी के लैंडिंग को कम किया जाए, यात्रियों के साथ-साथ आम जनता जो रेलवे के उत्तर और दक्षिण की ओर से बाजार में आते-जाते है, स्टेशन पर आकर आते-जाते है उन लोगों को भी इसका लाभ मिल जाएगा और दुर्घटना की संभावना भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा सर्कुलेटिंग एरिया में सीढ़ी गिराने से बुजुर्ग, दिव्यांग को भी राहत मिलेगी। विधायक के साथ में विस सूत्रीय अध्यक्ष संतोष चौरसिया, भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा, मंडल अध्यक्ष मंटू दास, विहिप प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, रणजीत गुप्ता, अशोक पोद्दार, नीरज भगत आदि शामिल थे।
