*नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान बनमनखी प्रखंड के कई पंचायत में विकास कार्यों पर हो रही है चर्चा* बनमनखी(पूर्णिया):- बनमनखी प्रखंड के नौलखी,चांदपुर भंगाह,सहुरिया सुभाय मिलिक, रुपौली दक्षिण, रामपुर तिलक, मोहनियाँ चकला,धरहरा चकला भूनाई के सभी पंचायतो में 2/2/ 2024 से 15 /2/ 2024 तक नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बनमनखी प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड के द्वारा प्रखंड के पंचायत में बूथ स्तर पर नीतिश विकास जन संपर्क अभियान चल रहा है, इस कार्यक्रम में प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल लोकसभा प्रभारी महेंद्र पटेल जदयू युवा पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पासवान पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत के बूथ लेवल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता जन-जन तक नीतीश जी के विकास योजना की जानकारी दे रहे हैं, जनता इस कार्यक्रम में उत्साहित होकर और नीतीश जी की विकास योजना से लाभान्वित होने की चर्चा करती है, आज बनमनखी प्रखंड के नौलखी पंचायत के श्यामल मंडल, मुकेश कुमार, बिजेंद्र मेहता, चांदपुर भंगाह पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र दास मुखिया भीखन राम, जितेंद्र पासवान सहुरिया सुभाय मिलिक के पंचायत अध्यक्ष बुधन शर्मा, श्यामदेव मंडल, अंगद कुमार रुपौली दक्षिण के पंचायत अध्यक्ष पल्लवी देवी पंचायत प्रतिनिधि पंकज मंडल, घोलट पासवान रामपुर तिलक पंचायत के शैलेश कुमार महतो प्रखंड सचिव प्रियंका कुमारी मोहनियाँ चकला के पंचायत अध्यक्ष नवोधर पासवान, बबलू साह, हरिलाल ठाकुर धरहराचकला भूनाई पंचायत अध्यक्ष कमलेश साह भरतलाल पासवान आदि ने सड़क योजना, कृषि विद्युत शिविर योजना, पुल -पुलियों,फोरलेन,पासपोर्ट कार्यालय, मेडिकल कॉलेज,इंजीनियरिंग कॉलेज,कृषि विश्वविद्यालय आदि कार्यक्रम की जानकारी पंचायत में दी गई, इसकी जानकारी प्रेस के प्रखंड प्रवक्ता अमोद कुमार सिंह ने दिया।
